हिंसा में माकपा से भी आगे निकल गई तृणमूल कांग्रेस: भाजपा कार्यकर्ता की कथित हत्या के मामले में अमित शाह

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया बलरामपुर में भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो की कथित हत्या के मामले में भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाया है। घटना पर दुख जताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी हिंसा के मामले में कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) माकपा से आगे निकल गई। इस दुख की घड़ी में हम त्रिलोचन महतो के परिवार के साथ हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस घटना में टीएमसी कार्यकर्ताओं का हाथ है। बुधवार को कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2kCdX7V

Comments

Popular posts from this blog

अगले 3 महीनों में 3100 डॉक्टरों की होगी नियुक्ति, मार्क्स बेसिस पर होगा चयन